फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिहार हरचंद में धूमधाम से मनाया गया राधाष्टमी महोत्सव

विज्ञापन
उझानी में राधाष्टमी पर पूजन करते मंत्री धर्मपाल सिंह। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
उझानी। बिहार हरचंद गांव में देवकीनंदन शास्त्री के आश्रम पर राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों की भीड़ राधारानी के भजनों से सराबोर हो उठी। उन्हें धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश भी दिया गया। प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

आश्रम परिसर में रविवार सुबह से धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। देवकीनंदन शास्त्री ने हवन- पूजन के बाद आसपास इलाके से पहुंचे भक्तों को राधारानी की महिमा से अवगत कराया। दोपहर तक हवन- पूजन चला। भक्तों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा भी की। अपराह्न करीब तीन बजे प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और विधायक हरीश शाक्य आश्रम पहुंचे। उन्होंने राधारानी के दरबार में मत्थाटेक कर आशीर्वाद पाया।
वह हवन स्थल और आश्रम में भी पहुंचे। कमलाकांत महाराज ने संकीर्तन किया। हवन- पूजन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जितेंद्र सक्सेना, सत्यवीर सिंह, मोहित कुमार सिंह, आनंद कुमार मिश्रा, उदयवीर सिंह, योगेश प्रताप सिंह, रजत शाक्य आदि मौजूद थे। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने अब्दुल्लागंज मोड़ के पास मंत्री सिंह और विधायक का स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें