पहले दिन दोनों पालियों में 16,868 अभ्यर्थी बैठे
बदायूं जिले में पहले दिन 17 केंद्रों पर दो पालियों में 16,868 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 463 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में 223 और दूसरी में 240 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पहली पाली में 8441 और दूसरी में 8424 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
शनिवार सुबह आठ बजे से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने लगे। सुबह 10 से 12 बजे की पहली पाली में अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर नौ बजे से ही पहुंचना शुरू हो गया। सबसे ज्यादा 10 परीक्षा केंद्र शहर में बनाए गए हैं। उझानी में तीन, सहसवान में दो, दातागंज और आसफपुर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। रविवार को दूसरे दिन भी दोनों पालियों में परीक्षा है।