फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में क्वारंटीन किए गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 10 लोग जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। छापामार अभियान के दौरान सहसवान की मस्जिदों में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दस लोगों को नगर पालिका में क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार रात इन सभी को जिला अस्पताल ले जाकर कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। उनके ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जमातियों की तलाश में एक अप्रैल को जिले भर की मस्जिदों और मदरसों में छापामार अभियान चलाया गया था। इस दौरान दो मस्जिदों और एक मदरसा में बाहर के लोग रहने मिले थे। इनमें तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरुष हैं। प्रशासन के मुताबिक मुताबिक ये लोग भवानीपुर खैरू गांव की मस्जिद में रुके थे। पहले इनको नगर पालिका सहसवान में क्वारंटीन किया गया था। इनके अलावा 15 लोग वहीं के पन्नालाल इंटर कॉलेज में आइसोलेट किए गए थे। सहसवान तहसील के पास स्थित मस्जिद में मुंबई बटाला के छह लोग मिले थे, जिन्हें जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। इनमें एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में तेलंगाना और आंध प्रदेश के लोग ज्यादा रहे थे। इसके बाद इन सभी 10 लोगों जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड भेज दिया गया। मंगलवार सुबह इन सभी दस लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें