फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित से मिलकर कासगंज से लौटा परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक परिवार के सदस्य सोमवार रात कासगंज स्थित रिश्तेदारों से मिलकर लौटे हैं। उनमें से एक रिश्तेदार कोरोना संक्रमित पाया गया है। परिवार के लौटने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के छह सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन किया है। अब सभी के सैंपल लिए जाएंगे। उन्हें हिदायत दी गई है कि वह घर से बाहर न निकलें और न किसी को घर में आने दें। इसके साथ ही मुथरिया चौराहे के नजदीक रहने वाले परिवार को भी क्वारंटीन रहने को कहा है। यह परिवार भी कुछ दिन पहले कासगंज में कोरोना संक्रमित से मिलकर लौटा था।
विज्ञापन

शहर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने एक परिवार की कासगंज की मोहन कॉलोनी में रिश्तेदारी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस परिवार की रिश्तेदारी में एक महिला कई दिन से बीमार थी। उस महिला ने इस परिवार से मिलने की इच्छा जताई थी। जिस पर यह परिवार सोमवार को कासगंज की मोहन कॉलोनी गया था। उन्होंने वहां चाय नाश्ता किया और सभी लोगों से मिले भी थे। उनके लौटने के बाद पता चला कि उनका एक रिश्तेदार कोरोना संक्रमित है। इधर, इस परिवार के लौटने पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अलर्ट हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस देर रात उनके घर पहुंच गई। फिर पुलिस ने इस परिवार के अलावा मुथरिया चौराहे के नजदीक एक परिवार के चार लोगों को भी क्वारंटीन रहने को कहा है। यह परिवार भी कुछ दिन पहले कासगंज से लौटा है। मंगलवार दोपहर डॉ. कौशल गुप्ता पुलिस टीम के साथ इन लोगों से मिले और पूरी जानकारी जुटाई।
हरियाणा से लौट रहे शाहजहांपुर के 14 लोग क्वारंटीन
दातागंज (बदायूं)। हरियाणा से पैदल लौट रहे शाहजहांपुर के 14 लोगों को सोमवार शाम दातागंज इलाके में रोककर क्वारंटीन किया गया है। इनमें सात लोगों को 103 डिग्री बुखार पाए जाने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में जैतीपुर क्षेत्र में रहने वाले 14 लोग हरियाणा की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। लॉकडाउन में वहां उन्हें काफी दिक्कतें आ रही थीं। इस कारण सभी 14 लोग हरियाणा से पैदल चलकर अपने घर लौट रहे थे। सोमवार शाम दातागंज क्षेत्र से गुजरते समय उन्हें पुलिस ने रोक लिया और पूछताछ की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकअप किया तो सात लोगों को 103 डिग्री बुखार पाया गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाकी सात लोगों को नगर में क्वारंटीन किया गया है। संवाद
नोएडा समेत पंजाब से लौटे पांच लोग क्वारंटीन
उझानी। पंजाब और नोएडा से लौटने पर पांच लोगों को मंगलवार सुबह क्वारंटीन कर दिया गया। इनमें दो युवक नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित ने बताया कि उझानी की प्रेम मिल कालोनी निवासी युवक नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है। वह सोमवार देर शाम घर लौटा। सूचना मिलने के बाद डॉक्टर समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके घर पहुंचकर सारी जानकारी की। उसके अलावा बरामालदेव और भरकुइया गांव में दो-दो लोगों को क्वारंटीन किया गया है। ये लोग पंजाब और नोएडा में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें