फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: अब ग्राम पंचायतों को 30 जून तक निपटाने होंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वैसे को वित्तीय वर्ष हर साल 31 मार्च तक खत्म हो जाता है। और एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन की वजह से सभी काम प्रभावित हुए हैं। ऐसे अब शासन ने नगरीय क्षेत्रों में शामिल ग्राम पंचायतों को दायित्वों के निर्वहन के लिए 30 जून तक का समय दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी डॉ. सरनजीत कौर ने बताया कि प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र मेें कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 तक आवंटित धनराशि से संचालित विकास कार्य पूर्व की भांति अनवरत रुप में जारी रहने और उन कार्यों को अभियान के तौर पर मार्च 2020 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण किया जाना था। लेकिन कोराना वायरस के प्रकोप के ध्यान में रखते नगरीय क्षेत्रों में शामिल की गई ग्राम पंचायतें अपने दायित्वों का निर्वहन 30 जून तक करेंगी। डीपीआरओ ने बताया कि इसके बारे में सभी संबंधितों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें