फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल को रख दिया मोरचरी में, तोड़ दिया दम

Thu, 18 Feb 2016 11:06 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल के इलाज में जिला अस्पताल स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे जिंदा हालत में ही मोरचरी भेज दिया। वहां उसकी सांसे थम गईं। परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन आरोपों को निराधार बता रहा है।
विज्ञापन

उघैती निवासी वाहिद (22) पुत्र जाहिर बुधवार रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बिल्सी-उघैती रोड पर गांव फतेह नगला के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में वाहिद और दूसरी बाइक पर सवार इस्लामनगर थाने के गांव रुदायन निवासी बबलू गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया। बबलू के परिवार वाले उसे बरेली ले गए। वाहिद के परिवार वाले एंबुलेंस तलाश कर रहे थे। आरोप है कि जब वह एंबुलेंस लेकर आए तो वाहिद इमरजेंसी में नहीं मिला।
परिवार वालों ने जब वाहिद के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि उसे मॉरचरी की ओर ले जाया गया है। जब वह वहां पहुंचे, तब तक वाहिद की मौत हो चुकी थी। पिता जाहिद और भाई सोएब ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही करने और जिंदा हालत में ही वाहिद को मॉरचरी भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
आरोप मनगढ़ंत हैं। वाहिद गंभीर घायल था, उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद ही उसे मॉरचरी भेजा गया था। जिंदा हालत में किसी को कैसे मॉरचरी में रखा जा सकता है। ये कहना एकदम बात गलत है।
विज्ञापन

-डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें