मालवीय आवास में आंगनबाड़ी का धरना प्रदर्शन लगातार जारी
राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर चल रहा आंगनबाड़ी वर्करों का धरना 21वें दिन गुरुवार को मालवीय आवास पर जारी रहा। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों की हड़ताल से हौसला पोषण, पल्स पोलियो और पोषाहार वितरण सब काम ठप पड़े हुए हैं। कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर बहकावे में न आकर धरना प्रदर्शन जारी रखें, जल्द ही सकारात्मक रिजल्ट आएगा।
जिला उपाध्यक्ष माया शाक्य ने कहा कि संगठन सभी ब्लाकों में मजबूत हो गया है। योजनाएं ठप होने से प्रशासन परेशान है। शारदा मौर्य ने कहा कि जंग पूरी ही लड़ी जाएगी, चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़ जाए। इस मौके पर मंजू सक्सेना, मोना शर्मा, सविस्ता शायरा, जाबिरा, प्रवेश कुमारी, संगीता, सुनीता, सीता, पुष्पा देवी, सुखरानी, सरला शाक्य, मोरश्री आदि मौजूद रहे।