पल्स पोलियो कार्यक्रम की जागरूकता के लिए शहर में स्कूली बच्चाें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी शंभूनाथ ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज से जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, मुख्य चिकित्साधिकारी दीपक सक्सेना सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने रैली में हिस्सा लिया। ये रैली लावेला चौक, जोगीपुरा, गांधी ग्राउंड से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज पर ही समाप्त हुई।
बता दें कि 18 जनवरी रविवार को प्रत्येक बूथ स्थल पर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। 19 से 23 जनवरी तक टीमों द्वारा घर-घर जाकर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। वंचित बच्चों को बी टीम द्वारा 27 जनवरी को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। रैली में इस्लामियां इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अब्दुल सुबूर खान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर आरएन हरित, यूनिसेफ के सुभाष सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे एवं उनके शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने महिला चिकित्सालय में कार्यदायी संस्था, राजकीय निर्माण निगम एवं पैकफेड द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है