फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच साल बाद जिला अस्पताल का सार्वजनिक शौचालय शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल में चालू हुआ बंद पड़ा शौचालय। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में पांच साल से बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय मरम्मत के बाद ठीक हो गया है और इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। अब मरीजों और तीमारदारों को समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पांच साल पहले खस्ता हालत के कारण सार्वजनिक शौचालय को बंद कर दिया गया था। ऐसे में यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों को काफी समस्या हो रही थी। कई बार शौचालय शुरू कराने की मांग की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने नजरअंदाज कर दिया।
बता दें कि जिला अस्पताल में जहां 70-80 मरीज भर्ती रहते हैं तो रोजाना औसतन 1000-1200 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। पिछले दिनों अमर उजाला ने मरीजों और तीमारदारों को आ रही दिक्कत को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

इसके बाद शौचालय को ठीक कराने का काम शुरू हुआ। सोमवार को काम पूरा होने के बाद शौचालय आम लोगों के लिए खोल दिया गया। सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया अब मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें