बाइक के चालान पर कुंवरगांव में काट दी थी थाने की बिजली लाइन
पॉवर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने 28 मार्च को कुंवरगांव थाने की बिजली काट दी थी। वजह थी कि कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र का लाइनमैन अजय 28 मार्च को गांव कैली में विद्युत लाइन जोड़ कर वापस लौट रहा था। रास्ते में थाने के दरोगा राम नरेश ने कैली मोड़ पर अजय की बाइक का बिना हेलमेट में चालान कर दिया था। अजय ने उपकेंद्र पहुंच कर साथी कर्मचारियों को बताया तो गुस्साए कई कर्मचारी एकत्र होकर थाने पहुंचे और कुंवरगांव थाने में बिजली के दस से ज्यादा कनेक्शन काट दिए। इस मामले को लेकर विभाग के अधिकारियों ने कहा था कि थाने में एक कनेक्शन स्वीकृत है। इसके स्थान पर अवैध रूप से कई कनेक्शन चल रहे थे। अवैध कनेक्शन काटे गए हैं।
ईओ ने यह कहा
नगर पंचायत के ईओ रविचंद्र का कहना है कि ट्रैक्टर खराब होने से कूड़े की ट्रॉली को सफाई कर्मचारियों ने बिजली उपकेंद्र के पास मजबूरी में खाली कर दिया था। कूड़ा उठ़वा दिया जाएगा। नगर पंचायत पर जो भी बकाया है उसका बिल मिलने पर भुगतान किया जाएगा। ओवरहेड टैंक और नलकूप ग्राम पंचायत के अधीन थे। उसके बिल का भुगतान ग्राम पंचायत को करना है।
नगर पंचायत कर्मियों ने फैलाई गंदगी
एसडीई सत्येंद्र कुमार का कहना है कि नगर पंचायत कर्मियों की हरकत गलत है। देश के प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत का संदेश दे रहे हैं और नगर पंचायत कर्मी गंदगी फैला रहे हैं। बिजली कर्मचारियों की कोई गलती नहीं है। उच्चाधिकरियों को जानकारी दी गई है।