सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेसी कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी संगठन
बदायूं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की लखनऊ में हुई गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने डॉ. आंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के आह्वान पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने अजय राय की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया। अजय राय रायबरेली में दबंगों की ओर से मारे गए हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने जा रहे थे लेकिन लखनऊ में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। जिला महासचिव आलोक सिंह और जिला वक्ता कार्तिक रघुवंशी ने कहा कि भाजपा राज में दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव और जिला सचिव अहमद अमजदी ने आरोप लगाया कि योगी सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। प्रदर्शन में साजिद खान, सोहराब खान, अकरम खान, बन्ने खान, सुरेंद्र सिंह, सत्यपाल फौजी सहित कई कांग्रेसी शामिल रहे। संवाद