फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहस्थी की रक्षा करना पति पत्नी दोनों का धर्म: कृष्णपाल

विज्ञापन
समसपुर मलिक फत्ता में पहले दिन के कार्यक्रम में एकत्र आर्य समाज से जुड़े विद्वान।- संवाद
विज्ञापन
बदायूं। समसपुर मलिक फत्ता स्थित आर्य समाज के धीरेंद्र सिंह विद्यापीठ में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय वैदिक महोत्सव का शुभारंभ हो गया। विद्यापीठ के संस्थापक धूम सिंह शास्त्री ने चतुर्वेद शतकम महायज्ञ वेद मंत्रों के साथ संपन्न कराया। इस दौरान पुलिस में चयनित नवनीत कुमार आर्य व दसवीं कक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली जया को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुंवरपाल शास्त्री ने कहा कि गृहस्थ सबसे श्रेष्ठ आश्रम है। गृहस्थी की रक्षा करना पति और पत्नी दोनों का धर्म और कर्तव्य है। श्रद्धा पूर्वक अपने गृहस्थ आश्रम की सदा रक्षा करते रहें। धूम सिंह शास्त्री ने कहा कि धीरेंद्र सिंह विद्यापीठ नई पीढ़ी को सत्य सनातन वैदिक धर्म के प्रति समर्पित शिक्षित, संगठित और संघर्षशील रहने की प्रेरणा देकर शिक्षण कार्य कर रही है। यहां से पढ़कर निकलने वाले बच्चे भारत माता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर गुरुकुल कोठरा के प्राचार्य आचार्य विश्वास, आचार्य जयवीर, हर्ष आर्य, वीरेश कुमार ,यज्ञ देव, सत्यपाल आर्य ,ज्ञानदेव, भजन उपदेशक, मानसिंह, बलवीर सिंह, भूरी देवी ,सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें