फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हत्यारोपी गैंगस्टर की 12 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, पुलिस ने मकान किया सील

Wed, 10 Jan 2024 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गांव बक्सर खालसा निवासी कर्रू उर्फ राकेश के खिलाफ चोरी, आम लोगों के साथ मारपीट, हत्या की कोशिश, हत्या, रंगदारी वसूलने समेत कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 में राकेश और उसके साथियों पर गैंगस्टर के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन
मुजरिया थाने में दर्ज हैं कई मुकदमे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी की 12 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। उसके खिलाफ थाने में दुष्कर्म, चोरी, लोगों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला, रंगदारी समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर के तहत भी उस पर कार्रवाई हो चुकी है। जिसके चलते उसकी संपत्ति का आंकलन किया गया था। डीएम के आदेश पर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर रेनू सिंह ने बताया कि सहसवान के गांव बक्सर खालसा निवासी कर्रू उर्फ राकेश पुत्र कुंवरपाल के खिलाफ चोरी, आम लोगों के साथ मारपीट, हत्या की कोशिश, हत्या, रंगदारी वसूलने समेत कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 में कर्रू उर्फ राकेश और उसके साथियों पर गैंगस्टर के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें डीएम ने उसकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था। उनके आदेश के अनुसार मंगलवार को थाना पुलिस ने उसके गांव पहुंचकर उसका 12 लाख रुपये का मकान जब्त कर लिया। उसके मकान को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें