फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 14 से 22 जनवरी तक मंदिरों में होने वाले भजन-कीर्तन को सकुशल संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


डीएम मनोज कुमार ने जिले भर में होने वाले कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक कराने के लिए सीडीओ केशव कुमार को नोडल अधिकारी, एडीएम प्रशासन वीके सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति, उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय व खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खण्ड स्तरीय समिति का गठन किया है।
इसके अलावा डीडीओ श्वेतांक पाण्डेय, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी हरिप्रेम को भी जिम्मेदारी दी गई है। तहसील स्तरीय समिति में एसडीएम को अध्यक्ष और तहसीलदार को सदस्य बनाया गया है। ब्लाॅक क्षेत्र में बीडीओ, चिकित्सा अधीक्षक और अधिशासी अधिकारी को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें