फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, रात सजावट से जगमगाई

विज्ञापन
शहर में प्यारे नवी की यौमे पैदाइश पर सजावट। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। पैगम्बर- ए-इस्लाम हुज़ूर मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे पैदाइश पर शहर में भारी सजावट की गई। मुस्लिम मोहल्लों में इस्लामिक परचम लगाए गए और बिजली की रंगबिरंगी लाइटों से भारी सजावट की गई। शुक्रवार को जिले में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इस साल पैगम्बर-ए-इस्लाम की विलादत को 1500 साल पूरे होने पर विशेष रूप से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक लोगों ने अपनी गलियां बाजार, मस्जिदों और घरों को सजाया है। बाजारों में भी खासी रौनक है। शुक्रवार को आज सुबह नौ बजे जामा मस्जिद शम्सी के बड़े दरवाजे से जुलूस ए मोहम्मदी जिला काजी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी की सदारत में निकलेगा। सुबह पहले शहर की तमाम अंजुमन और मोहल्लों का जुलूस जामा मस्जिद पर इकट्ठा होगा। जुलूस ए मोहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर हकीमबाड़ा, जुम्मी चौक, फरशोरी टोला, घंटाघर आदि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से होता हुआ वापस जामा मस्जिद पर जाकर संपन्न होगा। नगर पालिका परिषद ने भी जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की है। इसके अलावा रोशनी और पानी की भी व्यवस्था की गई है। जुलूस के मार्गों पर विशेष सफाई कर्मियों को नियुक्त किया गया है। साथ ही रास्तों पर मैट बिछाई जाएगी।
सैदपुर। जुलूसे मोहम्मदी मोहल्ला क़ुरैशियान से शुरू होकर अपने निर्धारित रास्तों से होता हुआ पुनः यहीं पर आकर शाम पांच बजे समाप्त होगा, जुलूस अंजुमन रजा ए मुस्तफ़ा के सदर ज़ाहिद हुसैन नूरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी अंजुमन और मदरसों का जुलूस यहां इकट्ठा होकर करीब नौ बजे इस्लामी परचम के साथ निकलेगा। संवाद
विज्ञापन




राम बारात और जुलूस ए मोहम्मदी पर मार्गों पर मैट बिछाने का सिलसिला पुराना है, उसे जारी रखा गया है। इस बार भी जुलूस ए मोहम्मदी के रास्तों पर मैट बिछाई जाएगी। पानी, सफाई और रोशनी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-फात्मा रज़ा, नगर पालिका अध्यक्ष बदायूं

शहर में प्यारे नवी की यौमे पैदाइश पर सजावट। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें