फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिज्ञा यात्रा के साथ 29 को बदायूं आ सकती हैं प्रियंका गांधी

विज्ञापन
प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने बैठक की। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 28 अक्तूबर को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा प्रवेश करेगी। इसमें प्रियंका गांधी भी आ सकती हैं। यात्रा के स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने ताकत झौंक दी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जिले में गांव-गांव बैठक करके लोगों से प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान कर रहे हैं। सोमवार को भी भ्रमण को निकले ओमकार सिंह ने बताया कि कांग्रेस अपनी प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत 23 अक्तूबर से कर चुकी है। ये यात्राएं पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों से गुजरेंगी। प्रियंका गांधी ने बाराबंकी से इन यात्राओं की शुरुआत की है। यात्रा 29 को वह बदायूं पहुंचेगी। अभी कार्यक्रम तय नहीं है पर उन्हें जानकारी मिली है कि प्रियंका गांधी भी कार्यक्रम में बदायूं आ सकती हैं।
बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा के साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, निर्मल खत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे चेहरे इस यात्रा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। बदायूं में भी यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को श्री सिंह के साथ सुहैब, अरहम, अरबाज रजी, मोहम्मद यशब, आशुतोष मिश्रा, अक्षय रस्तोगी आदि लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें