फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील

Wed, 02 Sep 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बमेढ़ गांव निवासी कक्षा पांच के छात्र अंकित यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिमर्रा भोजपुर चौराहा स्थित निजी क्लीनिक को सील कर दिया। परिजन ने क्लीनिक संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। बिल्सी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार शाम बमेढ़ निवासी अंकित यादव की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, सिमर्रा भोजपुर चौराहा स्थित निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद छात्र को बिल्सी सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वेद महि हेल्थ केयर क्लीनिक को सील कर दिया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर नायब तहसीलदार बदन सिंह और पुलिस फोर्स मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें