फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण को 1008 किसानों की सूची तैयार

Sun, 08 May 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी कागजी काम लगभग पूरा कर लिया गया है। 1008 किसानों की भूमि अधिग्रहीत करने का प्रस्ताव है। सूची जल्द ही कमिश्नर को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग काम को तेजी से पूरा कर रहे हैं। नौ में से केवल एक गांव खेड़ा बुजुर्ग का चिह्नांकन रह गया है। जो अगले दो दिन में पूरा हो जाएगा।। 22 हेक्टेयर से अधिक रकबा बाईपास के लिए सुरक्षित होगा। इसमें कुछ सरकारी जमीन है, बाकी 1008 किसानों से ली जाएगी। सूची लगभग तैयार है। अधिग्रहण की स्वीकृति कमिश्नर इसलिए देंगे क्योंकि 10 करोड़ से अधिक के मुआवजा पर कमिश्नर को ही अधिग्रहण की स्वीकृति का अधिकार है। जमीन अधिग्रहण चिह्नांकन के साथ हिस्टोमीटर और लाल झंडियों से स्थान सुरक्षित किया गया है।
पीडब्ल्यूडी के एई विजय कुमार के साथ अमीन राम सिंह, जेई हरप्रसाद, सूबे सिंह, तेज सिंह और लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने मौके पर चिह्नाकंन कराया। चिह्नांकन का काम अब खेड़ा बुजुर्ग में हो रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले ही पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग ने नौ गांवों के रकबा में से सभी जगह चिह्नांकन का काम पूरा कर लेना है।
विज्ञापन

बाक्स
सीएम के आने से पहले बाईपास पर काम होगा शुरू  
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम तय हो चुका है। 23 मई को उनको यहां आगमन हैं। कार्यक्रम स्थल भी तय हो गया है। वह यहां आकर जिले के कई बड़े विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें शहर का बाईपास का भी शिलान्यास हो सकता है। इसका संकेत सांसद धर्मेंद्र यादव भी मंडी समिति में प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दे गए थे।
बाक्स
44.08 करोड़ हैं बाईपास के लिए स्वीकृत
बाईपास के लिए शासन से 44.08 करोड़ स्वीकृत हैं। इसमें पहली किस्त के रूप में 16 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। सभी नौ गांवों की मुआवजा राशि की लिस्ट बना ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें