बदायूं। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से स्नातक के प्रश्न पत्र व प्रैक्टिकल देने से वंचित या फेल छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले के सभी डिग्री कॉलेजों में तीन अक्तूबर को बीए पंचम सेमेस्टर समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय और अनुशासन करने के लिए कॉलेज की ओर से स्टाफ और प्रबंधन की टीम लगातार काम कर रही है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के नियमों और समय की जानकारी पहले ही दे दी गई है। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष और बिना किसी रुकावट के आयोजित होगी। ऐसे में संबंधित छात्र-छात्राएं समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें। राजकीय डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी है। सभी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।