फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा दशहरा को लेकर तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं की भीड़ पर रहेगी प्रशासन की नजर

Mon, 25 May 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गंगा दशहरा को लेकर कछला गंगा घाट पर प्रशासन और नगर पंचायत ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्व को लेकर इस बार श्रद्धालुओं और दुकानदारों में तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जेष्ठ माह में पड़ रहे गंगा दशहरा के कारण कुछ लोग 25 मई को पर्व मनाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि कुछ श्रद्धालु जून में पड़ने वाली तिथि का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं।
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार शाम तक अतिरिक्त पुलिस बल घाट पर पहुंच गया। घाट के दोनों ओर गोताखोरों की तैनाती की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत कार्य किया जा सके। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है।
सोमवार सुबह से घाट क्षेत्र में पानी के टैंकर लगाए जाएंगे। जिससे श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। पर्व के दौरान वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित कर दिए गए हैं। नगर पंचायत ने घाट क्षेत्र की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का दावा किया है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। कुछ दिन पूर्व कासगंज और बदायूं के प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की थी। बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी। अब प्रशासन की नजर श्रद्धालुओं की संख्या पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें