फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बोर्ड परीक्षा को लेकर शुरू की तैयारी, कोठार में रखवाई उत्तर पुस्तिकाएं

Mon, 06 Jan 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का आना शुरू हो गया है। साढ़े चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं में से अब तक तीन लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। बाकी जल्द आने की उम्मीद है। सभी को कोठार में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा को कराने के लिए 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के 64 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है।
इसी बीच में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा गया है। जिनको राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए कठोर रूम में रखवाया गया है। इन उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी पर विशेष फोकस किया गया है।
विज्ञापन

विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरों को लगवाया गया है। इसके अलावा पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। जो उत्तर पुस्तिकाओं की देखरेख करेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है। बोर्ड की ओर से मिलने वाले निर्देशाें को संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों को बताया जा रहा है ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कमी न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें