बदायूूं। स्काउट भवन में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन के अंतिम दिन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रेमानंद शर्मा को जिलाध्यक्ष और फरहत हुसैन को जिला महामंत्री चुना गया। वहीं पुरानी पेंशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि ओपीएस से कम पर समझौता नहीं होगा। संगठन के प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक ने कहा कि प्रेरणा एप के माध्यम से शिक्षकों पर थोपे गए कार्यों से शिक्षण कार्य में बाधा आ रही है। उन्होंने आह्वान किया कि टैबलेट का प्रयोग कदापि न करें। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। सदैव बच्चों को सही मार्ग दिखाता है। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष पद पर प्रेमानंद शर्मा, जिला महामंत्री पद पर फरहत हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष पद पर भुवनेश गोविल, जिला उपाध्यक्ष पद पर राजन यादव, मोहम्मद जुबैर अहमद, विशाल मिश्रा, पूर्णिमा देवी, मोहर सिंह, नम्रता शर्मा, विजय कुमार व अकबर अली खान को चुना गया। जबकि जिला मंत्री के पद पर अगरपाल, जिला संयुक्त मंत्री पद पर मोहम्मद विकार उद्दीन, नरेंद्र सिंह, अब्बास अहमद खान, सोमदत्त शर्मा, प्रदीप कुमार, आयोग गोयल, व कामिनी कौशल को चुना।
वहीं जिला लेखाकार पद पर मोहम्मद आबिद, जिला ऑडिटर पद पर मोहम्मद अयूब, जिला मीडिया प्रभारी पद पर जमीर अहमद व आशीष माहेश्वरी, जिला प्रवक्ता पद पर मोहम्मद राशिद कादरी व सुधीर कुमार यादव का निर्विरोध चयन किया गया। इस मौके पर महेश चंद्र सक्सेना, असरार अहमद, मुकेश कुमार भारती अतीकुर्रहमान, कमलेश, मोहम्मद आबिद, विजय कुमार, अगर पाल, नम्रता शर्मा, जुनेद अहमद आदि मौजूद रहे।