फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज के लिए शादी से इंन्कार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। 17 महीने पहले तय हुई शादी अब लड़का पक्ष ने करने से इन्कार कर दिया है। ऐसे में लड़की पक्ष ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के गांव बला नगला निवासी बृजपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसने अपनी बेटी की शादी कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मनुआ नगला निवासी नीरज पुत्र मोर सिंह के साथ करीब 17 महीना पहले तय की थी। 12 जनवरी सगाई की रस्म हुई और लड़का पक्ष को 21 हजार रुपये दिया था। उसके 15 दिन बाद लड़का पक्ष में दहेज में एक बाइक और दो तोला सोने की चेन की मांग की। उनकी मांग पूरी करने को कहा गया। फिर भी लड़का शादी करने को लेकर टाल मटोल करता रहा। आरोप है कि अब वह पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया। इसलिए लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें