फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहगवां सीएचसी में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

विज्ञापन
सर्वेश। फाइल फोटो सर्वेश - फोटो : mathura
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर थानाक्षेत्र स्थित दहगवां सीएचसी में शुक्रवार सुबह प्रसव के बाद एक प्रसूता की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सहसवान सीओ दो थानों का पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव भोयस निवासी गजराम ने पत्नी सर्वेश (30) को शुक्रवार रात 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर दहगवां सीएचसी में भर्ती कराया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे सामान्य प्रसव से सर्वेश ने बेटे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद सर्वेश की हालत बिगड़ गई। प्रसूता की हालत बिगड़ती देख स्टाफ नर्स व डॉक्टर ने परिजनों को उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई लेकिन काफी देर तक वह मौके पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद परिजन प्राइवेट वाहन से प्रसूता को हायर सेंटर ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन प्रसूता का शव सीएचसी पर ले गए। फिर सीएचसी के बाहर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने जाम लगाने की कोशिश की। इसके बाद सीएचसी के स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गुस्साए परिजनों का हंगामा देख किसी ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर जरीफनगर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति बेकाबू देख उन्होंने सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह को सूचना दी। इसके बाद सहसवान कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। सीओ ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग की। इस पर सीओ ने तहरीर पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों के शांत होने के बाद पुलिस ने प्रसूता का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जरीफनगर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही के आरोप लगाया है। तहरीर मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सर्वेश। फाइल फोटो सर्वेश- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें