फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया

विज्ञापन
गुरुद्वारा जोगीपुरा में शबद कीर्तन प्रस्तुत करता रागी जत्था। स्रोत- गुरूद्वारा कमेटी
विज्ञापन
बदायूं। सतगुरु नानक परगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ, इसी पावन वाणी के साथ बुधवार को गुरुद्वारा जोगीपुरा में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में संगतों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति के साथ हुई। इसके बाद गुरुद्वारा लोटनपुरा की संगत द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु गुरु-वाणी का गुणगान करते हुए निकले। इसके बाद विशेष कीर्तन दरबार सजा, जिसमें भाई साहब भाई हरदीप सिंह जी (लुधियाना) ने कीर्तन की हाजिरी भरकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
भाई इंद्रजीत सिंह खालसा ने गुरु नानक देव के उपदेश सुनाए। वहीं ज्ञानी कुलदीप सिंह और जसप्रीत सिंह सागर ने शबद कीर्तन और अरदास कर संगत को गुरु पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में लगे लंगर में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रतिपाल सिंह दुआ ने सभी को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु महाराज के बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी संगतों ने एक-दूसरे को गुरु पर्व की बधाई दी और गुरु नानक देव जी के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें