फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संभल के रामघाट गंगा नहाने गए बदायूं के युवक की डूबकर मौत

विज्ञापन
जतनवीर। फाइल फोटो
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी खानपुर का निवासी जतनवीर उर्फ भूरा (32) पुत्र जसवंत सिंह की संभल क्षेत्र के रामघाट पर गंगा में स्नान के दौरान डूबकर मौत हो गई। उनके शव काे निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा को जतनवीर उर्फ भूरा अपने दो दोस्तों के साथ गंगा नहाने संभल जिला के रामघाट गंगा नहाने गए थे। हालांकि, उसके पिता जसवंत सिंह का ट्रैक्टर भी श्रद्धालुओं को लेकर वहां गया था। लेकिन वह अपने दोस्तों के साथ गंगा नहाने मोटरसाइकिल से पहले ही पहुंच गए थे। गंगा नहाते समय जतनवीर गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख दोनों दोस्तों और श्रद्धालुओं ने बचाने की कोशिश की, पर बचा नहीं पाए। उनके पिता का ट्रैक्टर भी उसी समय पहुंच गया। साथ गए लोगों और उनके पिता काे इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। स्नान से पहले ही गांव के साथ गए लोग भी शोक में डूब गए।
कुछ ही देर में पुलिस ने मोटरवोट की सहायता से जतनवीर की लाश बरामद कर ली। गांव वालों ने बताया कि जतनवीर रामघाट के इस ओर नहा रहा था, जो संभल जिले में आता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। देर शाम तक मृतक के दोस्त और उसके पिता के ट्रैक्टर से गंगा नहाने गए लोग वहीं पर थे। मृतक के दो भाई और एक बहन है। भाइयों में यह दूसरे नंबर का है। जतनवीर शादीशुदा हैं और इनके दो पुत्र हैं। घटना की सूचना पर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें