बदायूं। विकास क्षेत्र उझानी के गांव सरकी निवासी बरफी देवी ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। बताया है कि मृतक जयदेवी पत्नी वीर सिंह के स्थान पर उसका अन्त्योदय राशन कार्ड कटवा दिया है। मांग की है कि सप्लाई इंसपेक्टर से जांच न कराकर किसी उच्चाधिकारी से जांच कराकर राशनकार्ड बनवाने कर गुहार लगाई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि वह गरीब परिवार से है। पति के नाम मामूली जमीन है। आय का कोई साधन नहीं है। उसके नाम से जो अन्त्योदय राशन कार्ड पात्रता के आधार पर बनाया गया था, उसको प्रधान व कोटेदार ने मिलकर कटवा दिया है। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में गरीब के साथ अन्याय किया जा रहा है। वहीं, पात्र होने के बाद भी सप्लाई इंस्पेक्टर ने बिना जांच किए ही उसको अंत्योदय राशनकार्ड को अपात्र होने की रिपोर्ट दी है। पीड़िता ने डीएम से जांच कराके दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद