फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानें हटाने को कहा तो मेला कमेटी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिल्सी में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते मेला कमेटी के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। नगर में रामलीला मंचन स्थल के पास लगाए जाने वाले मेले को लेकर पेंच फंस गया। पुलिस ने बिना अनुमति लगीं दुकानें हटाने को कहा तो मेला कमेटी ने दुकानदारों के साथ प्रदर्शन किया। सीओ के खिलाफ नारेबाजी कर धरना देकर बैठे गए। रात में एसपी देहात ने मौके पर उन्हें मनाया।
विज्ञापन

पिछले दिनों पुलिस प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रामलीला मंचन के लिए अनुमति जारी की थी। मंगलवार को पुलिस ने दुकानें लगी देखीं तो उन्हें हटाने को कहा। इस पर मेला कमेटी सदस्य आक्रोशित हो गए। वह रामलीला मंच पर जाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। बाद में कमेटी के लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इनमें से कुछ दुकानदारों ने इस मामले में सीओ के खिलाफ यह कहकर नारेबाजी शुरू कर दी कि उन्हीं के कहने पुलिस दबाव बना रही है।
धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा रात में ही बिल्सी पहुंचे। वहां उन्होंने एसडीएम को साथ ले जाकर दुकानदारों व मेला कमेटी के लोगों से बात की। तय हुआ कि कोविड मानकों को पूरा करने की शर्त पर दुकानें लगाने दी जाएंगी। एसपी देहात ने बताया कि बुधवार को एसडीएम के नेतृत्व में अनुमति देने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें