फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश व जलभराव से सुबह से बाधित रही शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास टूटा पड़ा यूकेलिप्टस का पेंड़। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बदायूं। तेज बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बताते हैं कि उपकेंद्रों में जलभराव के कारण जिले में सुरक्षा की दृष्टि से सुबह करीब आठ बजे आपूर्ति बंद कर दी गई थी। यह स्थिति अपराह्न एक बजे तक रही। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

शहर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय रोड पर दोपहर 12 बजे यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे डीएम रोड, नेकपुर, पाल नगर, प्रेम नगर, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर सहित आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी रोड पर पेड़ गिरने से स्थिति और खराब हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बारिश बंद होने के बाद टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने टूटे तारों को जोड़ा। काफी मशक्कत के बाद देर रात प्रभावित मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी।

पेड़ गिरने से कई मोहल्लों की 14 घंटा से अधिक ठप रही आपूर्ति



बदायूं। शहर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय रोड पर दोपहर 12 बजे यूकेलिप्टिस का पेड़ गिरने से बिजली के 11 केवीए लाइन के दो खंभे तार उसकी चपेट में आकर टूट गए, जिससे डीएम रोड, नेकपुर, पाल नगर, प्रेम नगर, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर सहित आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई। इसके कारण सुबह आठ बजे से गई बिजली खंभे टूटने की वजह से दोपहर में बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन




सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब चार बजे तक पेड़ को हटाया गया। इसके निगम के कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद देर रात लाइन को ठीक करके प्रभावित मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। अधिशासी अभियंता नीरज ने बताया की दों खंभे टूट जाने की वजह से लाइन ठीक करने में समय लगा लेकिन देर आपूर्ति शुरू करा दी गई। इससे निगम को काफी नुकसान भी हुआ है। संवाद





विद्युत उपकेंद्र में भरा पानी, साढ़े चार घंटे ठप रही आपूर्ति
बिल्सी। सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने नगर की बिजली व्यवस्था बाधित कर दी। बारिश के कारण उपकेंद्र के यार्ड में पानी भर जाने से बिजली आपूर्ति अपराह्न करीब 12:30 बजे तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र के पास का तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब का पानी विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में भरने से सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। विभाग की टीम मौके पर पानी निकासी का कार्य कराने में जुट कर पानी को बाहर निकाला गया। उसके बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। संवाद

उझानी में तेज बारिश से चार घंटे गुल रही बिजली

उझानी। तेज बारिश होने से कस्बे के अलावा देहात क्षेत्र में करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र परिसर में भी पानी भर गया था। बारिश बंद होने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान कस्बे के पांच फीडर के अलावा देहात क्षेत्र में भी आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर बाद बारिश बंद होने के बाद पानी की निकासी होने पर ही आपूर्ति शुरू की गई। संवाद



बिनावर उपकेंद्र में भरा पानी, 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप

बिनावर। बारिश में स्थानीय विद्युत उपकेंद्र परिसर में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। उपकेंद्र से जुड़े 100 से अधिक गांवों को बिजली न मिल पाने के कारण बिजली चालित उद्योग-धंधों पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
ग्रामीणों ने कहा कि बरसात आने से पहले विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी पानी के निकास की व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराते, इसी कारण बिजली उपकेंद्र में पानी भर जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि जिले में कई उपकेंद्रों पर और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए सुरक्षा कारणों से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। दोपहर बाद बारिश बंद होने पर आपूर्ति शुरू करा दी गई। संवाद

पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास टूटा पड़ा यूकेलिप्टस का पेंड़। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें