फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली महंगाई के विरोध में एक मार्च को क्रांति दिवस

Sat, 27 Feb 2016 07:47 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने यहां पंचायत कर किसानों की समस्या समाधान के लिए आवाज बुलंद की। बिजली बिलों में बढ़ोतरी और गड़बड़ी, गन्ना का बकाया भुगतान, गन्ना घटतौली, कर्जा में डूबे किसानों को उबारने, किसान क्रेडिट कार्ड को ब्याज शून्य और बैंकों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अपनी बात रखी और रोष जताया। भाकियू ने बिजली महंगाई को लेकर एक मार्च को क्रांति दिवस मनाने का एलान किया वहीं किसानों की सुविधाओं को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

मालवीय आवास पर एकजुट हुए किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने किसानों की दुर्दशा की अबतक के हालातों पर फोकस किया। किसानों को चिंता मुक्त करने के लिए कर्जा मुक्त करने की मांग की गई। नौकरशाही को खुश करने और किसानों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई गई। इस मौके पर चौ. सौदान सिंह, नरेंद्र कुमार सक्सेना, त्रिमल सिंह, झांझन सिंह, सुरेश गुप्ता, नरेश, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें