फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार से हर वर्ग परेशान : प्रेमपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सपा की मासिक बैठक का आयोजन शनिवार को सपा जिला कार्यालय पर किया गया। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने भाजपा की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई से हर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनता के दिलों में सांप्रदायिकता का जहर घोलने का काम किया है। प्रदेश की जनता को गुमराह कर वोट हासिल कर लिया, लेकिन अब जनता भाजपा की नीतियों को अच्छी तरह से जान चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी जिले में जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू करेगी। सदस्यता अभियान के दौरान ईमानदार, कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओ को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रदेश की जनता की समस्याओं को विधानसभा में अखिलेश यादव मजबूती के साथ रख रहे हैं। इस मौके पर अवनीश यादव, बलवीर सिंह यादव, फरहत अली, सलीम अहमद, संजीव यादव, शशांक यादव, स्वाले चौधरी, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन भानु प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें