अग्निपथ योजना के विरोध में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता अंकित चौहान।सं?
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। कांग्रेस नेता कुंवर अंकित चौहान के नेतृत्व में अग्निपथ योजना के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया गया। उसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार ने चार साल की अवधि के लिए युवाओं को सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को शुरू किया है, यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इससे युवा वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। इस योजना से हजारों छात्र-नौजवानों का मनोबल टूट रहा है। वैसे ही कई सालों से युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे है। इसलिए भारत सरकार को चाहिए कि वह देश के युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए योजना को वापस ले। इस मौके पर हरिओम सिंह, अनुग्रह सिंह, अनिल उपाध्याय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद