फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के काम कर रही सरकार : नरेंद्र

विज्ञापन
बदायूं क्लब मे दिव्यांगजन सशक्तीकरण मे भाग लेते दिव्यांग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने परिषदीय स्कूलों समेत कई जगहों का निरीक्षण किया। सभी जगह व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। बदायूं क्लब में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धि बताईं। कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को यहां आए राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि योगी सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता ले रही है। राज्यमंत्री ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगू नगला का निरीक्षण किया और बच्चों से शैक्षिक संवाद किया। उन्होंने गोशाला का निरीक्षण भी किया। इससे पहले बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शाहजहांपुर, बरेली व बदायूं के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए।
इसमें बदायूं के 110 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसिकल, बरेली के दिव्यांगजनों को 40 ट्राईसिकल, दो व्हीलचेयर व 10 एमआर किट, शाहजहांपुर के दिव्यांगजनों को 20 कान की मशीन व 10 स्मार्ट केन वितरित की गईं। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीडीओ ऋषिराज, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण/पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव वसावनपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल का भी राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने निरीक्षण किया। स्कूल में सभी व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश के सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों का स्तर किसी भी प्राइवेट स्कूल से कम न हो। इसके लिए सरकार काफी तेजी से काम कर रही है। इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य, बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीईओ अशोक कुमार पाठक, सतीश चंद्र मिश्रा, बीडीओ ज्योति शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
--
राज्यमंत्री ने सेवा बस्ती में सुमन वाल्मीकि के घर किया भोज
उझानी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप विधायक हरीश शाक्य के साथ शुक्रवार पूर्वाह्न सेवा बस्ती में सुमन वाल्मीकि के घर पहुंचे। उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य भी रहे। उन्होंने पार्टी अभियान के तहत सुमन और उनके परिजन से बात की और पार्टी नेताओं के साथ सहभोज किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अजय तोमर, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह, जगदीश सिंह लोनिया चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें