फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की रिहाई को प्रदर्शन, अखिलेश पर साधा निशाना

विज्ञापन
आजम खां की रिहाई की मांग को लेकर बदायूं में प्रदर्शन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सर्व समाज युवा शक्ति मंच ने रविवार दोपहर आजम खां की रिहाई को लेकर सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के नेताओं का कहना है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जानबूझकर कानूनी पैरवी नहीं कर रहे हैं, वर्ना आजम खां कब के बाहर आ चुके होते।
विज्ञापन

सर्व समाज युवा शक्ति मंच के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसर अली खान व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मुशफ्फे के नेतृत्व में मोहल्ला कबूलपुरा में नई सपा के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मंच के कार्यकर्ताओं के हाथ मे तख्तियां थीं, इन पर लिखा था कि नई सपा मुस्लिम व आजम विरोधी है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसर अली खान ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पूरे प्रदेश के मुसलमानों ने एकजुट होकर सपा को दिए। इसके बावजूद जब मुसलमानों पर कोई व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तब सपा के मुखिया अखिलेश यादव खामोश रहते हैं। आजम खां मुसलमानों के नेता हैं। वह दो साल से जेल में हैं। आज तक अखिलेश यादव ने उनके पक्ष में कितने धरना प्रदर्शन कराए, वह बता दें।
डॉ. मुशफ्फे ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुसलमानों से वोट लेकर हमेशा अपना उल्लू सीधा किया है, वह कल भी मुस्लिम विरोधी थे और आज भी। अखिलेश यादव और उनकी नई सपा भाजपा से ज्यादा खतरनाक है। यहां राष्ट्रीय महासचिव क़ौसर अली खान, मशशन खान, विकारउद्दीन, वाजिद हुसैन अल्वी, शादाब अहमद, अजमत खान, तालिब, फैसल खान, शारुख खान, शावेद, अजमत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें