बदायूं। भाजपा का स्थापना दिवस बुुधवार को धूमधाम से मनाया गया। जिला कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके बाद शहर में पदयात्रा निकाली गईं। युवा मोर्चा ने वयोवृद्ध भाजपा नेताओं को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रमों का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के हुआ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई को याद किया गया। शहर के भगवान परशुराम चौक से प्रारंभ हुई पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किया। ग्लोरी गार्डन में भाजपाइयों ने पीएम मोदी का वर्चुअल उद्बोधन सुना।
इस मौके पर विधायक महेश गुप्ता, हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, कुशाग्र सागर, सिनोद शाक्य के अलावा डॉ. शैलेश पाठक, बुधपाल सिंह, दीपमाला गोयल, अशोक भारतीय, राणा प्रताप सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, विश्वजीत गुप्ता, रजनी मिश्रा, आतिफ़ निजामी, आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इधर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद स्वरूप पाठक के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, प्रणवीर रस्तोगी, दीपक वैश्य, वेद प्रकाश वैश्य, आत्म प्रकाश वैश्य को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री दिग्गज गुप्ता, टीटू उपाध्याय, शेखर शर्मा, शिवम महेश्वरी, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
कुंवरगांव। भाजपा के सेक्टर संयोजक अजय सक्सेना के नेतृत्व में अनिल सिंह के आवास पर भाजपा का ध्वज फहराकर लोगों को भाईचारे का संदेश दिया गया। जय श्री राम के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं ने नगर में पदयात्रा भी निकाली जो बाद में अनिल सिंह के आवास पर संपन्न हुई। जिला सह- संयोजक यशवीर सिंह, राम शर्मा, लवी शर्मा, संजय गुप्ता, हरवंश, अनेक पाल सिंह, प्रेमचंद मौर्य आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। यहां अटल चौक पर खुशी मनाई गई और पार्टी का झंडा फहराया गया। पदयात्रा भी निकली। पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी, शैलेंद्र शर्मा, गगन राठी, मोहित गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, अमित मिश्रा, पीयूष शाक्य, प्रदीप सिंह व अवधेश पाराशर आदि मौजूद रहे।
-
वकीलों को बताईं भाजपा की नीतियां
बदायूं। भाजपा प्रदेश संगठन विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक स्वतंत्र प्रकाश एडवोकेट ने स्थापना दिवस के अवसर पर अधिवक्ताओं की गोष्ठी कर पार्टी की नीतियां बताईं। गोष्ठी में शैलेंद्र पाल सिंह, रवेंद्र कुमार जौहरी, प्रेमबाबू, चंद्र शेखर, उमेश सक्सेना, विष्णु गुप्ता, मोहित प्रभाकर, ओमपाल, विवेक माहेश्वरी, प्रभात सक्सैना व प्रशांत शर्मा आदि अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। संवाद
स्थापना दिवस पर पदयात्रा निकालते भाजपाई। संवाद- फोटो : BADAUN