फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक बूथ चेक करने पहुंचे तो बंद मिले स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विधानसभा चुनाव के लिए जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सेंटर बनाया गया है। इन बूथों की स्थिति देखने के लिए प्रेक्षक कान्हा नगला, रसूलपुर, विलहत, विजयनगला आदि गए लेकिन वहां स्कूल बंद मिले। अब रिपोर्ट मिलने पर बीएसए ने इन स्कूलों के स्टाफ का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिले की छह विधानसभाओं में 2731 पोलिंग स्टेशन है। जहां पर जिले भर के 23 लाख 85 हजार 897 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन बूथों पर मतदाताओं को दिक्कत न हो इसको लेकर अधिकारी लगातार बूथों का निरीक्षण कर कमियों को दूर कर रहे हैं। वहीं चुनाव आयोग द्वारा जिले में प्रत्येक विधानसभा के लिए तैनात प्रेक्षक भी प्रत्येक गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दे रहे हैं।
इसी क्रम में बदायूं विधानसभा के लिए तैनात प्रेक्षक ने ब्लॉक सालारपुर में बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय कान्हानगला, रसूलपुर, विलहत, विजय नगला, उच्च प्राथमिक विद्यालय पुठीसराय बंद मिले। प्रेक्षक के निर्देश पर बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने इन स्कूलों के स्टाफ का वेतन/ मानदेय को रोक दिया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें