फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा : दूसरी सूची में भी बदायूं सदर सीट के प्रत्याशी का नाम तय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सोमवार को सपा के सोशल मीडिया सेल पर पड़े फार्म सेवन की कॉपी के बाद काजी रिजवान को शहर सीट से प्रत्याशी बनाने का शोर मचा। रिजवान पक्ष ने खुशियां मनाईं तो आबिद रजा लखनऊ सपा कार्यालय में ही डट गए हैं। अब मंगलवार रात जारी 39 प्रत्याशियों की सूची में भी बदायूं सदर सीट से प्रत्याशी घोषित न होने से असमंजस बन गया है।
विज्ञापन

शहर सीट से सोमवार को काजी रिजवान को प्रत्याशी घोषित करने की चर्चा चली। सोशल साइट्स पर वायरल रिजवान के नाम से जारी फार्म सेवन के बाद खुद रिजवान व उनके समर्थकों की ओर से बधाइयां कबूल की जाने लगीं। रात भर रिजवान के घर जश्न का माहौल रहा। वहीं पूर्व वक्फ विकास निगम अध्यक्ष आबिद रजा के प्रतिनिधि सरताज खान की ओर से बताया गया कि टिकट को लेकर आबिद रजा मंगलवार को सपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद फैसला लेंगे। मंगलवार को पूरे दिन आबिद रजा की मौजूदगी प्रदेश सपा कार्यालय में बताई गई। सोमवार के बाद मंगलवार रात सपा ने फिर प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें भी बदायूं सदर सीट से टिकट की घोषणा नहीं करने से असमंजस बढ़ गया है। सरताज खान ने मीडिया को जानकारी दी कि अभी बदायूं सदर से टिकट की घोषणा नहीं हुई है। विधिवत घोषणा के बाद ही आबिद रजा कोई निर्णय लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें