फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपी बुधवार को खोलेंगे पत्ते, सहसवान से लड़ सकते हैं चुनाव

विज्ञापन
डीपी यादव। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कुछ दिन पहले तक भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की बात कहने वाले पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री डीपी यादव ने सभी छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सहसवान विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

हाल ही के दिनों में डीपी यादव ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा था कि वह सहसवान विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उनकी भाजपा से बात चल रही है। इसके बाद डीपी ने सहसवान विधानसभा के उघैती कस्बे में रापद के कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस बीच दो दिन पहले भाजपा ने सभी सीटों से प्रत्याशी घोषित कर दिए। भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद साफ हो गया कि डीपी को भाजपा मौका देना नहीं चाहती। इसके बाद डीपी यादव सोशल मीडिया पर पहले की तरह सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सहसवान विधानसभा से चुनाव लड़ने के संकेत देने के साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह एकजुट रहें। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह वह अपनी रणनीति का एलान कर देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें