फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों का जोर कितना, बिस्तर बन गए थे आईना

विज्ञापन
प्राइवेट बस स्टैंड पर लगा भाजपा का बिस्तर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। चाहे प्रधानी का चुनाव हो या विधानसभा का, जब मतदाता घर से निकलता है तो सबसे पहले उसकी नजर प्रत्याशियों के चुनावी बिस्तरों पर जाती है। जहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है, मतदाता उसी से अनुमान लगाता है कि किसका पलड़ा भारी या हल्का है। सोमवार को सदर विधानसभा में मतदान के दौरान भी तमाम बूथों पर या तो कई प्रत्याशियों के बिस्तर नहीं लगे थे या लगे थे तो भीड़ नदारद थी।
विज्ञापन

शहर में कबूलपुरा बूथस्थल के बाहर लगे बिस्तरों पर रौनक की बात करें तो यहां साइकिल आगे दिख रही थी। दूसरे नंबर पर कमल था। इसी तरह की सोथा, ऊपरपारा और लालपुल इलाकों में स्थिति थी। इस्लामिया इंटर कॉलेज के बाहर बराबरी जैसी स्थिति थी। इसके विपरीत राजकीय इंटर कॉलेज और बदायूं क्लब के बाहर भाजपा के बिस्तरों पर भीड़ दिखी। शहर के अन्य हिस्सों में राजाराम इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिंदोदेवी महिला डिग्री कॉलेज, केदारनाथ इंटर कॉलेज बूथों पर भी कमल आगे था। यहां साइकिल भी जोर मार रही थी तो बाकी दलों के बिस्तर बेरौनक थे। इधर, नेकपुर के वेदामऊ बूथ स्थल के बाहर सभी पार्टियों के बिस्तरों पर बराबर की रौनक रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें