फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुकाबले देहात में ज्यादा दिखा उत्साह

विज्ञापन
उझानी में गद्दीटोला बूथ के बाहर जुटे मतदाता। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण रहा। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो शहर के अधिकतर बूथों पर कोई खास भीड़ नहीं दिखी, इसके मुकाबले देहात क्षेत्र में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। देहात के कई ऐसे बूथ रहे, जहां वोट डालने के लिए लोग सुबह ही पहुंच गए।
विज्ञापन

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांवों मानकपुर, संजरपुर, मिहौना, छतुइया, कुड़ा नरसिंहपुर, अब्दुल्लागंज, रोहान, रिसौली आदि में मतदान शुरू होने से लेकर शाम छह बजे तक मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। रौली और जमरौली में भी मतदान के प्रति लोग उत्साहित दिखे। इसके विपरीत नगर के एमजीपी कॉलेज, गद्दी टोला, किलाखेड़ा और पालिका परिसर स्थित बूथों पर कम संख्या में मतदाता पहुंचे। शाम चार बजे भीड़ बढ़ी जरूर लेकिन मतदाताओं को ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ा। आलोक अग्रवाल और प्रेमशंकर ने बताया कि प्रशासनिक स्तर से बूथों पर जो इंतजाम किए गए, उससे भी काफी सहूलियत मिली। मतदान कर्मियों ने आईडी देखकर ही बूथ कें अंदर जाने दिया।
-
एक पुलिसकर्मी से काफी परेशान दिखे मतदाता
किलाखेड़ा स्थित एक बूथ पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने मोबाइल के नाम पर कई मतदाताओं को जमकर परेशान किया। बूथ के पास खड़े अभिकर्ताओं में कैलाश माहेश्वरी ने बताया कि पुलिसकर्मी के कहने पर अगर किसी मतदाता ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके जेब में रख भी लिया तो भी उसे लौटा दिया गया। चार-छह मतदाताओं ने पुलिसकर्मी का विरोध भी किया। बाद में साथी पुलिसकर्मियों ने समझाया तो उसके तेवर नरम पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें