फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के बाद सपा, बसपा, कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनाएंगे चुनावी माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश कुमार
विज्ञापन

बदायूं। विधानसभा चुनाव में माहौल अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के बड़े नेता जिले का भ्रमण कर जनसभाएं और जनसंपर्क कर चुके हैं। जिले में 14 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले अब अन्य दलों के स्टार प्रचारक भी प्रचार की कमान संभालेंगे। दस फरवरी को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बदायूं आ सकते हैं तो बसपा सुप्रीमो मायावती और सतीश मिश्रा के कार्यक्रम भी जिले में लग सकते हैं। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी अपने क्षेत्र में प्रियंका गांधी की जनसभा चाहते हैं।
भाजपा की ओर से डिप्टी सीएम केशवदेव मौर्य, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री जिले में जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। बसपा, सपा और कांग्रेस की ओर से अब तक कोई बड़ा नेता और स्टार प्रचारक नहीं आया है।
विज्ञापन

सपा के मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने बताया कि दस फरवरी को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बदायूं में दौरा प्रस्तावित है। वह इस्लामनगर और शहर से सटे गांव बहेड़ी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम का कहना है कि बसपा सुप्रीमो मायावती और राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा का बदायूं दौरा प्रस्तावित है। अभी तारीख तय होनी बाकी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गाधी की सभाएं चाहते हैं। शहर सीट से प्रत्याशी रजनीश सिंह ने प्रियंका गांधी की सभा की मांग की है। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी की जनसभा भी चाहते हैं। मांग पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है।
विज्ञापन

इधर, पूर्व सांसद सलीम शेरवानी मंगलवार से सपा के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। सलीम शेरवानी के प्रतिनिधि अनवर खां ने बताया कि मंगलवार को वह सखानू, रमजानपुर, उसहैत, दातागंज और मौसमपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दस फरवरी को उझानी और बेला, 12 फरवरी को सहसवान में जनसभाओं को संबोधित कर सपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें