बसपा छोड़ भाजपा में शामिल होने वालों का भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। दो दिन पहले पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष श्याम कुमार दिवाकर के भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष बुधपाल सिंह भी बसपा छोड़कर समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाक्य, प्रदेश मंत्री डीपी भारती की मौजूदगी में सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बुुधपाल सिंह बसपा जिलाध्यक्ष रहने के साथ कोआर्डिनेटर भी रहे हैं। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिता भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष किशन बाबू भारती, दातागंज के पूर्व विधानसभा महासचिव अजब सिंह, पूर्व प्रधान मथुरा प्रसाद, प्रधान अवधेश कुमार, दातागंज के महासचिव प्यारे लाल, दातागंज विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रनवीर सिंह, प्रधान वीरेंद्र कुमार, कादरचौक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह समेत काफी संख्या में बसपाइयों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। संवाद