फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर सीट से रामसेवक पटेल ने पर्चा खरीदकर चौंकाया, शेखूपुर से मुस्लिम खां ने पर्चा खरीदा

Sat, 22 Jan 2022 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं जिले में शुक्रवार से नामाकंन पत्रों की बिक्री और जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन छह विधानसभाओं से 37 उम्मीदारों ने नामांकन पत्रों को खरीदा। इसमें शहर सीट से भाजपा में शामिल हुए रामसेवक सिंह पटेल ने नामाकंन पत्र खरीदकर दावेदारी के संकेत दिए। वहीं शेखूपुर से मुस्लिम खां ने पर्चा खरीदा।
विज्ञापन


बदायूं जिले में दूसरे चरण में चुनाव है। ऐसे में आज से नामांकन पत्रों और जमा करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है जो 28 जनवरी तक चलेगी, जबकि 31 दिसंबर को नाम वापसी होगी। उसके बाद में पता चल पाएगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन प्रत्याशी होगा। पहले दिन कुल 37 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

इसमें बदायूं विधानसभा सीट से भाजपा में कुछ दिन पहले सदस्यता लेने वाले रामसेवक सिंह पटेल ने भी नामांकन पत्र खरीदा। हालांकि भाजपा की ओर से शहर सीट से महेश चंद्र गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


वहीं बिसौली विधानसभा से आशुतोष मौर्य उर्फ राजू, कुशाग्र सागर, सहसवान विधानसभा से मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन, अरशद अली, ब्रजेश यादव, बिल्सी विधानसभा से हरीश शाक्य, ममता शाक्य, चंद्र प्रकाश मौर्य, शेखूपुर विधानसभा से मुस्लिम खां, हिमांशु यादव, दातागंज विधानसभा से धीरपाल, राजीव कुमार सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें