फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखूपुर से बसपा ने पूर्व विधायक मुस्लिम खां को प्रत्याशी घोषित किया

विज्ञापन
मुस्लिम खां। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शेखूपुर विधानसभा सीट पर इस बार भी मुकाबला रोमांचक होगा। बसपा ने पूर्व विधायक मुस्लिम खां को शेखूपुर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शुक्रवार को बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने इसकी अधिकारिक पुष्टि कर दी। मुस्लिम खां सपा से टिकट के दावेदार थे। सपा से टिकट न मिलने पर वह बागी होकर बसपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

मुस्लिम खां 2007 में उसहैत विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2012 में परिसीमन के बाद उसहैत सीट खत्म करते हुए इसे शेखूपुर नाम दे दिया गया। 2012 में बसपा से टिकट न मिलने पर मुस्लिम खां ने पीस पार्टी से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए। इसके बाद वह सपा में शामिल हो गए। 2017 के चुनाव से वह दूरी बनाए रहे। इस बार उन्होंने शेखूपुर सीट पर सपा से टिकट की दावेदारी की थी। सपा ने शेखूपुर से पूर्व विधायक आशीष यादव के बेटे हिमांशु यादव को प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद मुस्लिम खां ने सपा से बगावत कर दी। पिछले दिनों वह लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती से मिले थे। इसके बाद मुस्लिम खां ने खुद ही कहा था कि वह बसपा से चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने इसकी अधिकारिक पुष्टि कर दी। शेखूपुर सीट से भाजपा के टिकट पर मौजूदा विधायक धर्मेंद्र शाक्य मैदान में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें