बच्चे को पोलिया दवा पिलाती महिला कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। बूथ दिवस पर रविवार को जिले के 15 ब्लॉकों में 2017 बूथों पर करीब तीन लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को दो खुराक दी गईं। पोलियो खुराक पिलाने में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान, कोटेदार और शिक्षा विभाग का सहयोग लिया गया।
मुजरिया। क्षेत्र में सुबह के समय पोलियो बूथ पर बच्चों का परिवार के साथ पहुंचना जारी रहा, लेकिन बाद में संख्या कम हो गई। दरअसल, दवा पिलाने की जिम्मेदारी जिन लोगों को दी गई थी वही नदारद रहे। ओरछी के गांव सिसरका में एएनएम रामरानी, आशा, अनुराधा सक्सेना आदि ने बच्चों को दवा पिलाई। एसीएमओ डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि बूथ दिवस पर करीब तीन लाख बच्चों को दवा पिलाई गई है। संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। दरअसल, देर शाम तक जिले के सभी 2017 बूथों से डाटा एकत्र नहीं हो सका था। संवाद