फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अपहरण की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर। गांव मलिकपुर बिचौला निवासी पप्पू के अपहरण की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने टीम को लगाकर जांच की तो मामला झूठा पाया गया। सूचना देने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुमित शर्मा ने बताया कि 21 नवंबर सूचना मिली कि मलिकपुर बिचौला में सिंचाई करते किसान का अपहरण हो गया है। इस संबंध में तत्काल टीम गठित करते हुए जांच की गई तो सामने आया कि पप्पू व करन सिंह के बीच भूमि विवाद चल रहा था। रात में पप्पू विवादित जमीन की सिंचाई करने गए थे। मौके पर करन सिंह भी पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई, इसी बात को लेकर पप्पू के परिजनों ने उसके अपहरण की झूठी सूचना गांव में फैला दी। जांच में पता चला कि पप्पू को उसका साढ़ू राधेश्याम अपने साथ ले गया है। अब सूचना देने वाले व षड्यंंत्र रचने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें