साइबर ठगी की राशि को बैंक खाते में ट्रांसफर कराने का प्रमाण देते एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार।स्रोत-
बदायूं। एक महीने पहले ठगी गई रकम साइबर पुलिस ने पीड़ित को वापस करा दी है। शुक्रवार को जब एसएसपी ने उसको धनराशि वापस कराई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
साइबर थाना प्रभारी विनोद वर्धन ने बताया कि बिसौली क्षेत्र गांव पुरवाखेड़ा के रहने वाले छोटू कुमार शर्मा से 28 अक्तूबर को साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित ने समय रहते शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसकी धनराशि बैंक में होल्ड करा दी गई। शुक्रवार को पूरी धनराशि उसके खाते में भेज दी गई।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अगर ठगी हो जाए तो एक घंटे तक शिकायत दर्ज कराने से रुपये बैंक में होल्ड करा दिए जाते हैं। अपराधी उस रकम को निकाल नहीं सकते। यही वजह रही कि छोटू की पूरी राशि उसके खाते में वापस हो सकी है।