बदायूं। जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस में जिले की पुलिस ने जनवरी में प्रदेश के सभी जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शासन की ओर से किए गए मूल्यांकन में कुल आठ पैरामीटर पर रैंकिंग जारी की गई है।
जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थनापत्रों को त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के परिप्रेक्ष्य में शासन की ओर से किए गए मूल्यांकन में जिले को प्रथम स्थान मिला है। एसएसपी डाॅ. बृजेश कुमार सिंह के बताया कि 22 थानों में से 20 थानों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनवरी में कोई भी संदर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में नहीं गया। इस कारण अधिकतम 20 में से 20 अंक प्राप्त हुए। संतुष्ट फीडबैक के आधार पर अधिकतम 30 अंक में से 30 अंक प्राप्त हुए। एसएसपी ने नोडल अधिकारी एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी व प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक अशोक कुमार कंम्बोज एवं आईजीआरएस यूनिट की प्रशंसा कर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। संवाद