फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक सवार को रौंदने वाली कार की तलाश में पुलिस ने खंगाले सीसी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर सड़क हादसों में बाइक सवार युवकों समेत तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि दो युवकों की मौत बाइकों की भिड़ंत में हुई। मजदूर की जान कार की टक्कर से गई है। पुलिस ने कार की तलाश में सीसी कैमरे भी खंगाले हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बहेड़ी मोड़ से बदायूं- बिजनौर राजमार्ग की ओर बढ़ी तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया था। बहेड़ी मोड़ से चंद कदम आगे एक राहगीर का एक्सीडेंट कर चालक ने कार तेजी से दौड़ाई तो बंसतनगर मोड़ के पास बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव वरामयखेड़ा निवासी बदलू और बसोमा निवासी शान मोहम्म्द को टक्कर मार दी थी। हादसे में बदलू की मौके पर ही मौत हो गई थी।
दूसरा हादसा रोशननगर मोड़ से करीब पांच किलोमीटर दूर हुआ, जिसमें लहुआ निवासी विशाल और बरेली जिले में करतौली के मुकेश की बाइकें भिड़ गईं। हादसे में विशाल और मुकेश की मौत हो गई थी। दोनों बाइकों सवारों के भी कार की चपेट में आने के शोर के बीच पुलिस को दावा है कि विशाल और मुकेश की मौत आपस में बाइकें टकराने से हुई है। मृतक के विशाल के बाबा इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसके विपरीत पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार पूर्वाह्न अब्दुल्लागंज चौकी के दो- तीन पुलिस कर्मी सीसीटीवी कैमरे खंगालने के लिए निकले। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बहेड़ी मोड़ से कोतवाली क्षेत्र के तीन गांवों और बिल्सी इलाके में गांव हैदलपुर तक सीसी कैमरे देखे गए। कैमरों की फुटेज से पुलिस को कोई क्लू नहीं मिल पाया है। इलाके के लोगों की मानें तो लहुआ मोड़ से आगे बढ़ते ही देहात क्षेत्र से होकर कई रास्ते दूर तक जाते हैं। काफी हद तक संभव है कि चालक कार को किसी गांव से होकर भगा ले गया हो।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव पहुंचे तो मच गया कोहराम

पोस्टमाॅर्टम के बाद विशाल का शव सोमवार को लहुआ पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उनके पिता प्रमोद की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। शव देखते ही मां संतोष बदहवास हो गईं। छोटे भाई शिवांग ने बताया कि विशाल की शादी करीब दो महीना बाद होनी थी। विशाल का अंतिम संस्कार गांव लहुआ में ही किया गया। उधर, बदलू की मौत से परिवार का खेवनहार चला गया है। उन्हें कब्रिस्तान में दफनाया गया।


बदायूं- बिजनौर रोड पर लहुआ के पास विशाल और मुकेश की मौत उनकी बाइकें आपस में टकराने की वजह से हुई है। मुकेश के घायल रिश्तेदार मदनलाल ने भी यही बताया है। बदलू की मौत कार की टक्कर से हुई है। कार की तलाश की जा रही है।- डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें