फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 155 हस्तशिल्पियों को मिले पहचानपत्र

विज्ञापन
हस्त​शि​ल्पियों को पहचान पत्र देते पूर्व विधायक। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। सोमवार को रमजानपुर में कपड़ों पर कारचोबी कार्य व कालीन निर्माण जैसे हस्तशिल्प का काम करने वालों के लिए वस्त्र मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम हुआ। इसमें विभाग की ओर से 155 शिल्पकारों को पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने पहचानपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

मंत्रालय के सीटीओ आदित्य कुमार ने कहा कि मंत्रालय की ओर से हस्तशिल्पियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पाने वाले हस्तशिल्पियों को 1500 रुपये मानदेय दिया जाता है। मुद्रालोन भी मिलता है। अधिकारियों ने हस्तशिल्प का काम भी देखा। इस अवसर पर ब्लाॅक मिशन मैनेजर संजीव यादव, समूह सखी रेखा, नाजिया, राहत जहां, के अलावा भूरे, बब्बू शेख, डोरीलाल, नफीस आदि मौजूद रहे। संचालन सलमान जमीर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें